टीकाराम जूली बोले- पार्षद लूटने का काम इन चुनाव में किया गया, पुलिस के अलावा सारे विभाग इस काम में लगे हुए थे... पार्टी छोड़ने के लिए डराया गया

टीकाराम जूली बोले- पार्षद लूटने का काम इन चुनाव में किया गया, पुलिस के अलावा सारे विभाग इस काम में लगे हुए थे... पार्टी छोड़ने के लिए डराया गया

जयपुरः नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बड़ा बयान देते हुए  कहा कि पार्षद लूटने का काम इन चुनाव में किया गया. ऐसी सरकार हमने आज तक कभी नहीं देखी. पुलिस के अलावा सारे विभाग इस काम में लगे हुए थे. वन,चिकित्सा और फूड विभाग कोई पीछे नहीं रहा. कांग्रेस पार्षदों को पार्टी छोड़ने के लिए डराया गया. हमने तथ्यों सहित राज्य चुनाव आयुक्त को ज्ञापन दिया.    

वहीं पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि हमने निकाय चुनाव में हुई गड़बड़ियों को लेकर ज्ञापन दिया. पुलिस और प्रशासन ने जमकर चुनाव में बदमाशी की. हमारे पार्षदों को बाड़ेबंदी से जबरन उठाया गया. लॉटरी में एक जगह को छोड़कर सब बीजेपी के पक्ष में निकाली गई. राज्य चुनाव आयुक्त ने संबंधित अफसरों के खिलाफ एक्शन लेने का भरोसा दिया.