राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती आज, CM भजनलाल शर्मा बोले- अहिंसा दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती आज, CM भजनलाल शर्मा बोले- अहिंसा दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

जयपुर: आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती है. देशभर में बापू की 157वीं जयंती मनाई जा रही है. बापू ने भारत की स्वतंत्रता के लिए लंबी लड़ाई लड़ी. गांधी जी जब तक जीवित रहे तब तक अंहिसा का महत्व बताते रहे है. देश की स्वतंत्रता के लिए कई आंदोलनों का प्रतिनिधित्व किया. 

गांधी जी के योगदान को सदियों तक देश याद रखेगा. स्वतंत्रता संग्राम के दौरान असहयोग आंदोलन, नमक सत्याग्रह, चंपारण सत्याग्रह जैसे अनेक जन आंदोलन उनके द्वारा चलाए गए हैं. समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए बापू ने आवाज उठाई. बापू ने सिखाया कि बिना हिंसा के भी बड़े से बड़े बदलाव संभव हैं. आज के दिन को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अहिंसा और सत्याग्रह के आदर्शों से पूरी दुनिया को मानवता, शांति और सद्भाव का मार्ग दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन एवं अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!

बापू ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का मार्ग दिखाया. उनके विचार आज भी समाज को सेवा, सद्भाव और जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं.