जयपुर: सावन के दूसरे सोमवार को सुबह-सुबह शिवालयों भीड़ लगी हुई है. आज सोम प्रदोष का दुर्लभ संयोग बन रहा है. आज (10 अगस्त) सावन सोमवार और सोम प्रदोष व्रत एक साथ हैं. भगवान शिव की पूजा के लिए दिनभर विशेष धार्मिक महत्व रहेगा.
-शाम 7:09 बजे से रात 9:23 बजे तक प्रदोष पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा.
-ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:49 से 5:34 बजे तक
-अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:18 से 1:09 बजे तक
-त्रयोदशी तिथि 10 अगस्त सुबह 8 बजे से 11 अगस्त सुबह 4:54 बजे तक
सोम प्रदोष के मौके पर जल, पंचामृत और बेलपत्र से भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करें. धतूरा, भांग, शमी पत्र, चंदन और मदार के फूल अर्पित करना शुभ है. प्रदोष काल में शिव चालीसा, व्रत कथा और 'ॐ नमः शिवाय' का जाप फलदायी होता है. सोम प्रदोष व्रत से चंद्र दोष शांति और दांपत्य सुख की मान्यता है.
सावन के दूसरे सोमवार में बन रहे 3 शुभ राजयोग:
सावन के दूसरे सोमवार में 3 शुभ राजयोग बन रहे हैं. आज बुधादित्य, गुरु आदित्य और महालक्ष्मी योग का संयोग है. कर्क राशि में सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा. सूर्य-गुरु की युति से गुरु आदित्य राजयोग बनेगा. चंद्र-मंगल की युति से महालक्ष्मी राजयोग बनेगा.
4 राशियों को मिलेगा तगड़ा लाभ:
ज्योतिषीय गणना के अनुसार 4 राशियों को इसका लाभ मिल सकता है. मेष, सिंह, कन्या और मीन राशि वालों के लिए संयोग शुभ माना जा रहा है. मेष राशि वालों के आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं. सिंह राशि वालों को करियर और मान-सम्मान में लाभ मिल सकता है. कन्या राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से दिन शुभ रह सकता है. मीन राशि वालों को करियर और सफलता में सकारात्मक मिल सकते हैं.