टोंक: राज्य सरकार की किसानों को बड़ी राहत दी है ! अब मोबाइल से घर बैठे खाद की बुकिंग होगी. लंबी लाइनों और कालाबाजारी से मुक्ति मिलेगी. जिले में कृषि आयुक्त नरेश गोयल के निर्देशन में लॉन्चिंग हुई. 'फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल्स (FFS) एप' की लॉन्चिंग हुई.
निवाई की क्रय विक्रय सहकारी समिति में लॉन्चिंग हुई. कृषि विभाग के एडिशनल डायरेक्टर शंकर लाल मीना की मौजूदगी में लॉन्चिंग हुई. किसान मोबाइल एप डाउनलोड कर आधार और मोबाइल नंबरों से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे.
बुकिंग के बाद मिलने वाली 'यूनिक बुकिंग आईडी' से खाद तय तारीख पर मिलेगी. एप से बढ़ेगी ट्रांसपेरेंसी, दलाल और बिचोलियों पर लगाम लगेगी,ऑनलाइन पूरा रिकॉर्ड होगा. कृषि विभाग ने किसानों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में एप डाउनलोड करने की अपील की.