टोंक पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया, बड़े आतंकी संगठन से जुड़े हो सकते तार

टोंक पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया, बड़े आतंकी संगठन से जुड़े हो सकते तार

टोंक : टोंक पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है. कोतवाली थाना पुलिस सहित टीम की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई हुई है. बुरहान नामक युवक को हिरासत में लिए जाने की खबर है. कोतवाली थाना इलाके के धन्नातलाई के पास कार बाजार के पास कार्रवाई हुई. 

कल धन्नातलाई से ही ATS द्वारा एक ओर कार्रवाई की गई थी. बासित नामक युवक को कल जयपुर ATS ने हिरासत में लिया था. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद संभवत: आज बुरहान की गिरफ्तारी हुई. 

हालांकि स्थानीय पुलिस किसी भी तरह की जानकारी से इंकार कर रही है. सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर मिल रही है कि किसी बड़े आतंकी संगठन से जुड़े तार हो सकते हैं. हालांकि ATS की जांच के बाद ही पूरा खुलासा होगा.