मुंबई: रॉकिंग स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 26 अगस्त 2026 यानी कल दुनियाभर के सिनेमाघरों में धूम मचाने आ रही है. मूवी का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. इसमें यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत नजर आएंगी. मूवी को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है.
रिलीज से पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग में लाखों टिकट बिक चुके हैं और कई शहरों में डिमांड के चलते अतिरिक्त शो भी जोड़े गए हैं. ‘टॉक्सिक’ एक पीरियड गैंगस्टर-एक्शन कहानी है, जिसकी पृष्ठभूमि गोवा की बताई जा रही है. फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है. यश के फैंस के लिए कल का दिन खास होने वाला है, क्योंकि यह फिल्म ‘KGF’ के बाद उनकी बड़ी सिनेमाई वापसी मानी जा रही है.
आपको बता दें कि अभिनेता यश की बहुप्रतीक्षित मूवी ‘टॉक्सिक’ में जबरदस्त एक्शन के साथ रोमांस का तड़का भी देखने को मिलेगा. मूवी में यश के किरदार का रोमांटिक अंदाज कहानी को एक अलग रंग देता नजर आएगा.
कियारा आडवाणी के साथ उनकी केमिस्ट्री को लेकर भी फैंस के बीच काफी उत्सुकता है. मूवी में एक्शन, ड्रामा, ग्लैमर और रोमांस का कॉम्बिनेशन दर्शकों को बड़े पर्दे पर अलग अनुभव देने की कोशिश करेगा. अब रिलीज के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि यश का यह नया अवतार दर्शकों को कितना पसंद आता है.