Nikay Chunav 2026: 309 नगरीय निकायों में दो चरणों में मतदान संपन्न, निकाय चुनावों में कुल 72.95% मतदान

Nikay Chunav 2026: 309 नगरीय निकायों में दो चरणों में मतदान संपन्न, निकाय चुनावों में कुल 72.95% मतदान

जयपुर: शहरी निकाय चुनाव को लेकर मतदान संपन्न  हो गया है. 309 नगरीय निकायों में दो चरणों में मतदान संपन्न हुआ. निकाय चुनावों में कुल 72.95% मतदान हुआ. पहले चरण में 76.42%, दूसरे चरण में 70.68% मतदान दर्ज किया गया. दूसरे चरण में आज 147 नगरीय निकायों में मतदान हुआ. 

61,93,865 मतदाताओं ने वोट डाला. पहले चरण में 162 निकायों में 43,95,853 मतदाताओं ने मतदान किया. दूसरे चरण में धोरीमन्ना में सर्वाधिक 91.59%, सिरोही में सबसे कम 62.03% मतदान हुआ.    

पहले चरण में अरनोद में सर्वाधिक 91.98%, भीलवाड़ा नगर निगम में सबसे कम 63.84% मतदान हुआ. 309 निकायों में 723 संवेदनशील और 3,703 क्रिटिकल मतदान केंद्र रहे, राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक अंतिम मतदान आंकड़े देर रात तक जारी होंगे. गत 196 निकायों के आम चुनावों में 70.31% मतदान रहा था.