जयपुरः प्रदेश के बांधों में 3 अगस्त तक जलस्तर की स्थिति जारी की गई है. राणा प्रताप सागर में कुल भराव क्षमता का 67.17% पानी, कोटा बैराज में कुल भराव क्षमता का 96.76% पानी, जवाहर सागर बांध में कुल भराव क्षमता का 70.28% पानी, माही बजाज सागर में कुल भराव क्षमता का 50.54% पानी, बांसवाड़ा के हारो बांध में कुल भराव क्षमता का 51.31% पानी, बीसलपुर बांध में कुल भराव क्षमता का 65.42% पानी है.
टोंक के ईसरदा बांध में कुल भराव क्षमता का 32.45% पानी, टोंक के गलवा बांध में कुल भराव क्षमता का 62.28% पानी, टोंक के टोरडी सागर बांध में कुल भराव क्षमता का 49.86% पानी, दौसा के मोरेल बांध में कुल भराव क्षमता का 100% पानी, धौलपुर के पार्वती बांध में कुल भराव क्षमता का 35.97% पानी, बूंदी के गुढ़ा बांध में कुल भराव क्षमता का 72.47% पानी, जयपुर के छापरवाड़ा बांध में कुल भराव क्षमता का 14.57% पानी है.
पाली के जवाई बांध में कुल भराव क्षमता का 26.59% पानी, पाली के सरदार समंद में कुल भराव क्षमता का 31.26% पानी, भीलवाड़ा के मेजा बांध में कुल भराव क्षमता का 32.75% पानी, सोम कमला अंबा बांध में कुल भराव क्षमता का 68.56% पानी, राजसमंद बांध में कुल भराव क्षमता का 55.52% पानी, जयसमंद बांध में कुल भराव क्षमता का 55.45% पानी, जाखम बांध में कुल भराव क्षमता का 47.81% पानी है.