राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मौसम सर्द, जयपुर और अजमेर में ओले गिरे, बारिश से बढ़ी ठंडक

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मौसम सर्द, जयपुर और अजमेर में ओले गिरे, बारिश से बढ़ी ठंडक

जयपुर : राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मौसम सर्द हो गया है. जयपुर और अजमेर में ओले गिरे हैं, बारिश से ठंडक बढ़ गई है. दिन के तापमान में गिरावट से कई शहरों में सामान्य से कम पारा रहा है. आबूराज 15.3 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे सर्द रहा.

10 से ज्यादा शहरों में 20 डिग्री से नीचे न्यूनतम तापमान आया है. सवाई माधोपुर और बारां में तेज हवाओं के साथ बारिश-ओलावृष्टि हुई. पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर बरकरार है, बाड़मेर में तापमान 38 डिग्री है. मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है. प्रदेश में आसमान साफ रहने और दिन में धूप खिलने का अनुमान है. 22-23 अक्टूबर को नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने से फिर मौसम बदलेगा. 

प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मौसम सर्द
-जयपुर और अजमेर में ओले गिरे, बारिश से बढ़ी ठंडक
-दिन के तापमान में गिरावट से कई शहरों में सामान्य से कम रहा पारा
-आबूराज 15.3 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे सर्द
-10 से ज्यादा शहरों में 20 डिग्री से नीचे आया न्यूनतम तापमान
-सवाई माधोपुर और बारां में तेज हवाओं के साथ बारिश-ओलावृष्टि
-पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर बरकरार, बाड़मेर में तापमान 38 डिग्री
-मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिन मौसम शुष्क रहने की जताई संभावना
-प्रदेश में आसमान साफ रहने और दिन में धूप खिलने का अनुमान
-22-23 अक्टूबर को नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने से फिर बदलेगा मौसम