राजस्थान के कई जिलों में बदला मौसम का ​मिजाज, गर्मी से मिली निजात, बारिश से किसानों के खिले चहरे

राजस्थान के कई जिलों में बदला मौसम का ​मिजाज, गर्मी से मिली निजात, बारिश से किसानों के खिले चहरे

जयपुर: राजस्थान के कई जिलों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया है. राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई, जिसकी वजह से गर्मी से राहत मिल गई हे. टोंक में मानसून मेहरबान हुआ. बीते 24 घंटे से कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश का दौर जारी है. बीते 24 घंटे में टोंक में सबसे ज्यादा अलीगढ़ तहसील क्षेत्र में करीब 108 MM बारिश हुई. उनियारा में 73MM बारिश,टोंक शहर में  63MM बारिश,पीपलू में 55MM बारिश हुई. निवाई में 46MM बारिश, दूनी में 42 MM बारिश, नगर फोर्ट में 35MM बारिश हुई.  
देवली में 30 MM बारिश, टोडारायसिंह में 19 MM बारिश हुई. बारिश के चलते कई बांधों में पानी की आवक शुरू हुई. जिले में अब तक सामान्य के मुकाबले सिर्फ 49% बारिश दर्ज की गई. 

12 घंटे से लगातार लग रही रिमझिम बारिश:
बूंदी में 12 घंटे से लगातार रिमझिम बारिश लग रही है. ​भीषण उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली. मौसम सुहाना हुआ. ​धान की फसल के लिए बारिश संजीवनी बनी. किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटी. जलस्तर गिरने से परेशान किसानों को राहत मिली. नलकूपों और भू-जल स्तर में सुधार की उम्मीद है. ​जिले के बांधों में भी पानी की आवक बढ़ने लगी.

जयपुर में बदला मौसम का मिजाज:
जयपुर में मौसम का मिजाज बदल गया है. शहर के कई इलाकों में अलसुबह बारिश हुई. कुछ क्षेत्रों में फुहारों का दौर जारी है. प्रदेश के 16 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.बता दें कि राजस्थान में मानसून की मेहर बरस रही है. चूरू, झुंझुनूं, सीकर, कोटपूतली- बहरोड़, अलवर, जयपुर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, झालावाड़, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.