फ्लाइट हवा में होने के दौरान... बम THREAT, पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को किया सूचित... कराया गया सुरक्षित लैंड

फ्लाइट हवा में होने के दौरान... बम THREAT, पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को किया सूचित... कराया गया सुरक्षित लैंड

नई दिल्लीः लखनऊ से बेंगलुरु आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-231 को बम THREAT मिला. फ्लाइट हवा में होने के दौरान फ्लाइट में बम होने की धमकी भरा पत्र मिला. फ्लाइट में बम THREAT के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आई. केबिन क्रू को पत्र मिलने के बाद पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचित किया. 

विमान को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंड कराया गया. विमान में सवार सभी यात्रियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया. फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग के बाद आइसोलेटेड एरिया में तलाशी ली गई. CISF, स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने पूरे विमान की सघन जांच की.       

शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि यह पत्र विमान के ही किसी यात्री द्वारा लिखा गया हो सकता है. इससे पहले 16 जुलाई 2026 को भी बेंगलुरु से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-6423 के शौचालय में "डोंट गो, बम है प्लीज" लिखा एक हस्तलिखित नोट मिला था.