नई दिल्लीः ट्रंप ने राह रोकी तो भारतीय पेशेवरों ने ऑस्ट्रेलिया का रुख किया. ऑस्ट्रेलिया से भारतीय पेशेवरों को 7 गुना स्किल वीसा मिले है. अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा से अब ऑस्ट्रेलिया जाने का ट्रेंड बढ़ा है. भारतीय पेशेवर एच-1 बी वीसा सख्ती और अन्य दांवपेचों से परेशान है.
ऐसे में परमानेंट स्किल माइग्रेशन के लिए सबसे बड़ा सोर्स कंट्री बना है. ऑस्ट्रेलियाई गृह मंत्रालय के अनुसार 14,500 भारतीयों को स्किल वीसा मिला है. इनमें से ज्यादातर प्रोफेशनल्स ने अमेरिका से ऑस्ट्रेलिया वर्क माइग्रेशन किया है.
जबकि 2024-25 में लगभग 2000 स्किल माइग्रेशन वीसा ही भारतीयों को मिले थे. अमेरिका से स्किल माइग्रेशन वीसा में लगभग 7 गुना से अधिक की वृद्धि हुई. ऑस्ट्रेलिया में अमेरिकी एच-1बी के समकक्ष इस वीसा की फीस 6 लाख है.