यश और कियारा आडवाणी ने इंटीमेट सीन से मचाई 'तबाही', रिलीज हुआ टॉक्सिक मूवी का पहला सॉन्ग, भरपूर रोमांस का तड़का

यश और कियारा आडवाणी ने इंटीमेट सीन से मचाई 'तबाही', रिलीज हुआ टॉक्सिक मूवी का पहला सॉन्ग, भरपूर रोमांस का तड़का

इंटरनेट डेस्क: अपकमिंग मूवी टॉक्सिक का नया गाना तबाही रिलीज हो चुका है. इस मूवी में अभिनेता यश मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इस सॉन्ग में यश और कियारा आडवाणी के इंटीमेंट मोमेंट नजर आएं. मूवी टॉक्सिक से यश और कियारा आडवाणी का तबाही गाना एक सिजलिंग नंबर है, जिसमें दोनों बड़े ही बेबाक अंदाज में दिखाई दिए.  Beach पर हो या कार में, गली में अंधेरे में हो या किसी पुरानी ऊंची इमारत के ऊपर, समुंदर के किनारे चट्टानों पर मेकर्स ने किसिंग और प्यार के सभी सीन दिखा दिए हैं. 

जैसे ही तबाही वीडियो आया कियारा आडवाणी पर खूब ट्रोलिंग हुई. दूसरी तरफ यश को "कूल" और "हैंडसम" कहा गया. टॉक्सिक 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. आपको बता दें कि टॉक्सिक (Toxic) का सॉन्ग तबाही पहले मेकर्स की तरफ से अनाउंस कर दिया गया था. इसके फर्स्ट लुक पोस्टर को लेकर भी काफी बवाल मचा था, लेकिन फिल्म की रिलीज डेट बदलने के चलते इसको रिलीज नहीं किया गया था. 

अब टॉक्सिक का तबाही गाना रिलीज कर दिया गया है, जिसकों हिंदी समेत, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में पेश किया गया है. फिल्म के इस गीत में अभिनेता यश और अभिनेत्री कियारा आडवाणी इंटीमेट रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. इस फिल्म का डायरेक्शन गीतू मोहनदास ने किया है और इसमें यश, कियारा के अलावा हुमा कुरैशी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी.