हनुमानगढ़ः हनुमानगढ़ की नोहर नगरपालिका में बड़ा उलटफेर हुआ है. लॉटरी से भाजपा की हाजन खातून टाक पालिकाध्यक्ष बनी है. मात्र 2 पार्षदों वाली भाजपा ने बोर्ड बनाया है. खातून टाक ने कांग्रेस के सुमित चाचाण को लॉटरी हराया. खातून टाक और सुमित चाचाण को बराबर 20-20 मत मिले. 40 वार्डों में भाजपा के 2 और कांग्रेस के 20 पार्षद जीते थे.
लेकिन 18 निर्दलीयों के सहारे भाजपा को 20 मत मिले. जबकि 20 पार्षदों के बावजूद कांग्रेस एक निर्दलीय पार्षद नहीं जुटा सकी. नोहर से कांग्रेस विधायक अमित चाचाण के भाई सुमित चाचाण की हार हुई.