केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीकानेर दौरे पर, आज अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर स्थित सीमा दर्शन चौकी सांचू जाएंगे शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीकानेर दौरे पर, आज अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर स्थित सीमा दर्शन चौकी सांचू जाएंगे शाह

बीकानेर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीकानेर दौरे पर हैं. आज अमित शाह अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर स्थित सीमा दर्शन चौकी सांचू जाएंगे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी उनके साथ सीमा चौकी सांचू जाएंगे. वॉर म्यूजियम में 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्ध के इतिहास से रूबरू होंगे.  

म्यूजियम में रखे गए हथियार और दुर्लभ फोटो सांचू चौकी के ही हैं. पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे. आज BSF बीकानेर सेक्टर में एक को-ऑर्डिनेशन मीटिंग होगी. डीजी BSF प्रवीण कुमार, सीमावर्ती जिलों के कलेक्टर, एसपी, सुरक्षा और गुप्तचर एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल होंगे.  

पाक ड्रोन से हेरोइन-हथियार तस्करी को रोकने के लिए एक्शन प्लान बनेगा. इस साल 4 माह में बॉर्डर पार से आई 67.224 किलो हेरोइन जब्त की जा चुकी है. जब्त हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 342.3 करोड़ रुपए है.