अशोक गहलोत बोले- मैं जगदीप धनखड़ से मिलना चाहता हूं, पूरा राजस्थान उनको लेकर चिंतित

जगदीप धनखड़ को लेकर अशोक गहलोत ने कहा कि देश का उपराष्ट्रपति 5 बजे तक काम कर रहा और 8 बजे इस्तीफा दे देता है. अभी तक धनखड़ की तरफ से कोई स्पष्टीकरण आया है और नहीं सरकार की तरफ से है. पूरा देश पूछ रहा है कि धनखड़ है कहां पर पूरा देश चिंतित है. 
विस्तार में

जयपुरः जगदीप धनखड़ को लेकर अशोक गहलोत ने कहा कि देश का उपराष्ट्रपति 5 बजे तक काम कर रहा और 8 बजे इस्तीफा दे देता है. अभी तक धनखड़ की तरफ से कोई स्पष्टीकरण आया है और नहीं सरकार की तरफ से है. पूरा देश पूछ रहा है कि धनखड़ है कहां पर पूरा देश चिंतित है. 

देश पूछ रहा कि जो हमारा उपराष्ट्रपति था वह अचानक कहां गायब हो गया ? मैं जगदीप धनखड़ से मिलना चाहता हूं. मैंने दो-तीन बार टेलीफोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. धनखड़ मेरे अच्छे मित्र थे लेकिन कोई जवाब नहीं आ रहा. मैं खुद और पूरा राजस्थान उनको लेकर चिंतित हैं.