सूखे को लेकर बोले पूर्व सीएम अशोक गहलोत, कहा- गिरदावरी कब तक पूरी होगी और कब राहत कार्य शुरु होंगे

सूखे को लेकर बोले पूर्व सीएम अशोक गहलोत, कहा- गिरदावरी कब तक पूरी होगी और कब राहत कार्य शुरु होंगे

जयपुर: सूखे को लेकर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में मानसून की वापसी के बाद जानकारी मिल रही है कि बारिश के अभाव में कई जिलों में सूखे जैसे हालात हो गए हैं. फसलें सूखने लगी हैं, चारे एवं पानी का संकट गहराने लगा है तथा ऐसे हालातों में किसान एवं पशुपालक चिंतित हैं. 

गिरदावरी तो हो रही है लेकिन हमें चिंता है कि यह कब पूरी होगी और कब राहत कार्य शुरू हो पाएंगे. महाराष्ट्र का उदाहरण हमारे सामने है, वहां की सरकार ने राज्य के 75% हिस्से को सूखा प्रभावित घोषित कर दिया है जिसके बाद राहत कार्यों को आरंभ किया जा रहा है तथा किसानों को राजस्व के मामलों में छूट मिलने लग जाएगी. 

महाराष्ट्र सरकार ने मौजूदा सूखे की स्थिति की निगरानी करने और राहत से जुड़े फैसलों में तेजी लाने के लिए वहां के राजस्व मंत्री की अध्यक्षता में अकाल राहत संबंधी 10 विभागों के मंत्रियों की एक उच्चस्तरीय कैबिनेट उप-समिति का गठन किया है.