VIDEO: विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से, सदन के फ्लोर पर आ सकता है UCC विधेयक, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: राजस्थान की विधानसभा का मानसून सत्र 20अगस्त से शुरू होगा. संक्षिप्त चलने वाले सत्र में भजन लाल सरकार के UCC बिल लाने की योजना हैं.. इसी कारण विधानसभा हंगामेदार होगी. पक्ष और विपक्ष फ्लोर मैनेजमेंट में जुटा.

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 44 में राज्य को नागरिकों के लिए समान नागरिक संहिता लागू करने का प्रयास करने का निर्देश दिया गया है. इसी संवैधानिक भावना के अनुरूप भजन लाल सरकार राजस्थान में यूसीसी लागू करने की दिशा में कार्य कर रही है. विधानसभा के भावी सत्र में ये विधेयक सदन के पटल पर आएगा. यूसीसी लागू होने के बाद विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, गोद लेने और भरण- पोषण जैसे व्यक्तिगत मामलो  मे  सभी नागरिकों के लिए एक समान कानूनी व्यवस्था लागू होगी. इसके साथ ही वर्तमान में प्रचलित विभिन्न पर्सनल लॉ, जैसे हिंदू कोड बिल और मुस्लिम पर्सनल लॉ की अलग- अलग व्यवस्थाओं के स्थान पर एक समान नागरिक कानून लागू होगा. बीजेपी का दावा हैं  यूसीसी का उद्देश्य महिलाओं को समान अधिकार प्रदान कर और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है. 

प्रस्तावित कानून मे बहुविवाह पर रोक, विवाह और तलाक का अनिवार्य पंजीकरण तथा संपत्ति मे  पुत्र और पुत्री को समान अधिकार जैसे महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल हो सकते हैं. वर्तमान में उत्तराखंड, गुजरात, असम और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में यूसीसी पर कानून या तो पास हो चुका है या इसे अपनाया जा चुका है. गोवा में ये कानून पहले से हैं. भजनलाल सरकार ने यूसीसी का प्रारूप तैयार करने और जनता से सुझाव लेने के लिए एक उच्च उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है. समिति ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जनसुनवाई और ऑनलाइन माध्यम से आम जनता की राय जुटाने की प्रक्रिया शुरू की. 20 अगस्त से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में सरकार इसे विधेयक के रूप में सदन के  पटल पर रख सकती है. इसके साथ ही हंगामा होना तय हैं. भावी सत्र के मद्देनजर बीजेपी के फ्लोर मैनेजर रणनीति बनाने में जुट गए है और हरावल अपनी तैयारी में.

--- बीजेपी का हरावल दस्ता ---
 सदन में हरावल दस्ते की अगुवाई करेंगे संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल
सेनापति की भूमिका में होंगे मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग 
हरावल दस्ते में शुमार अन्य नेता हैं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, 
खाद्य मंत्री सुमित गोदारा 
सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत 
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम
उद्योग खेल राज्य मंत्री केके विश्नोई 
विधायक संदीप शर्मा 
विधायक श्रीचंद कृपलानी,विधायक कालीचरण सराफ 
विधायक पुष्पेंद्र सिंह बाली,विधायक प्रताप सिंह सिंघवी 
विधायक जितेंद्र गोठवाल,विधायक बाबू सिंह 
विधायक अनिता भदेल,विधायक शत्रुघ्न गौतम 
विधायक गोपाल शर्मा,विधायक हमीर सिंह भायल 
विधायक अरुण अमराराम,विधायक दीप्ति किरण
विधायक कुलदीप धनखड़,विधायक भागचंद टांकड़ा
विधायक बाबा बालकनाथ ,विधायक जसवंत यादव
विधायक अर्जुन लाल जीनगर, महंत बाल मुकुंदाचार्य
विधायक हंसराज मीना
विधायक ललित मीणा
समेत प्रमुख विधायक शुमार हरावल दस्ते में सदन के नेता और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई में सत्ता पक्ष युवाओं को रोजगार , यमुना जल समझौता, ऊर्जा में आत्म निर्भरता , पेपर लीक माफिया के खिलाफ शिकंजा समेत विभिन्न मुद्दों के दम पर विपक्ष के हमलों का जवाब देगा.

--- सत्ता पक्ष के तरकश के तीर ---
बीजेपी संकल्प पत्र के करीब 85 फीसदी वादे पूरे
युवाओं को रोजगार
नौकरियों के कैलेंडर का निर्धारण
ऐतिहासिक यमुना जल समझौता 
ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भता
पेपर लीक माफिया के खिलाफ शिकंजा
करप्शन के खिलाफ प्रहार
कांग्रेस की अंतर्कलह
पीसीसी चीफ डोटासरा पर आरोप

कांग्रेस भी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने वाली है. यूसीसी,दिल्ली में नीट को लेकर जेन z आंदोलन, राम मंदिर चंदा चोरी , अजमेर जेल गैंगवार, कानून व्यवस्थ समेत कई मुद्दों पर विपक्ष घेरने की तैयारी में.

--- कांग्रेस का हरावल दस्ता ---
 नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा
रफीक खान सचेतक
शांति धारीवाल
हरीश चौधरी
 हरिमोहन शर्मा
नरेंद्र बुढ़ानिया
राजेंद्र पारीक
रफीक खान
श्रवण कुमार
अशोक चांदना
रतन देवासी
घनश्याम मेहर
रीटा चौधरी
रोहित बोहरा
अमीन कागजी 
रामनिवास गावड़िया
अमित चाचान
हाकम अली
इंदिरा मीणा
डूंगर राम गैदर 
मनीष यादव
अभिमन्यु पूनिया
विकास चौधरी
रूबी कुन्नर 
संजय जाटव