MGIGSS को लेकर भजनलाल सरकार ने किया बड़ा फैसला, वित्तीय और संस्थागत विकास के लिए बनाई कमेटी

जयपुर: पूर्ववर्ती सरकार के समय बने महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ गवर्नेंस एंड सोशल साइंसेज को लेकर भजनलाल सरकार ने बड़ा फैसला किया है. MGIGSS जयपुर के विकास के लिए स्टीयरिंग कमेटी का गठन किया है. शैक्षणिक, प्रशासनिक, वित्तीय और संस्थागत विकास के लिए कमेटी बनाई है.

उच्च व  तकनीकी शिक्षा विभाग के शासन सचिव कमेटी के अध्यक्ष होंगे. कौशल, रोजगार व उद्यमिता विभाग के शासन सचिव सदस्य होंगे. MGIGSS के कुलसचिव भी कमेटी में सदस्य होंगे. कॉलेज शिक्षा आयुक्त व  MGIGSS निदेशक सदस्य सचिव होंगे. कमेटी में 10 मनोनीत विशेषज्ञों को भी जगह मिली है.

सेवानिवृत्त IAS मदभुशी मदन गोपाल कमेटी में शामिल है. HNBGU के कुलपति प्रो. प्रकाश सिंह को सदस्य बनाया. प्रो. संजीव कुमार शर्मा भी कमेटी में शामिल हैं. IIT मद्रास के प्रो. ज्योतिर्मय त्रिपाठी को जिम्मेदारी मिली है. IIT इंदौर के प्रो. गंटी सूर्यनारायण मूर्ति भी सदस्य हैं. अजमेर के प्रो. नारायण लाल गुप्ता और प्रो. मनोज कुमार बहरवाल शामिल हैं.

डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री, डॉ.युगांक गोयल और प्रो. मधुरेंद्र कुमार भी कमेटी में शामिल हैं. दो साल मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल रहेगा. कमेटी का प्रशासनिक विभाग उच्च शिक्षा विभाग होगा. कमेटी स्थायी रहेगी, मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल दो वर्ष रहेगा. संयुक्त शासन सचिव अरुण प्रकाश शर्मा ने आदेश जारी किए हैं.