Rajasthan Bypoll Results 2024: सलूंबर से भाजपा प्रत्याशी की जीत, शांता देवी ने विजय की हासिल

राजस्थान में चल रही उपचुनाव की मतगणना के बीच अब नतीजे आना शुरू हो गया है. सलूंबर से भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है. भाजपा प्रत्याशी शांता देवी ने जीत दर्ज की है. दौसा विधानसभा सीट से कांग्रेस के डीसी बैरवा ने जीत हासिल कर ली है. वहीं भाजपा के जगमोहन मीणा की हार हो गई है. 
विस्तार में

जयपुर: राजस्थान में चल रही उपचुनाव की मतगणना के बीच अब नतीजे आना शुरू हो गया है. सलूंबर से भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है. भाजपा प्रत्याशी शांता देवी ने जीत दर्ज की है. दौसा विधानसभा सीट से कांग्रेस के डीसी बैरवा ने जीत हासिल कर ली है. वहीं भाजपा के जगमोहन मीणा की हार हो गई है. 

हार के बाद भाजपा प्रत्याशी जगमोहन का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है साथ में रहने वालों ने छुरा घोंपा है. समाज सेवा का काम जारी रहेगा. लोगों ने इतना प्यार दिया. हार की संभावना से निराश नहीं हूं.

आपको बता दें कि राजस्थान विधानसभा उपचुनाव के नतीजों की तस्वीर साफ होती नजर आ रही है. इसके साथ ही आज 7 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के रिजल्ट घोषित हो जाएंगे. गौरतलब है कि राजस्थान में विधानसभा की 7 सीटों के लिए मतदान 13 नवंबर 2024 को संपन्न हुए थे. इस चुनाव में जिन 7 सीटों पर मतदान हुए उसमें दौसा, झुंझुनूं, देवली-उनियारा, खींवसार, चौरासी, सलूंबर और अलवर की रामगढ़ सीट है.