जोधपुर : नगर निगम महापौर चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रत्याशी फाइनल किया. भाजपा ने प्रसन्न चंद मेहता के नाम पर मुहर लगाई. संभाग प्रभारी भूपेंद्र सैनी, जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल के साथ प्रसन्न चंद मेहता जोधपुर नगर निगम के लिए रवाना हुए. प्रसन्न चंद मेहता ने नगर निगम पहुंचकर नामांकन दाखिल किया. भाजपा की ओर से आज महापौर पद के लिए आधिकारिक नामांकन दाखिल किया गया.
संघ से लंबे समय से जुड़े रहने और संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने की चर्चा के बीच नाम सामने आया. इससे पहले महापौर पद के प्रत्याशी बनने के बाद प्रसन्न चंद मेहता पाल बालाजी मंदिर पहुंचे. पाल बालाजी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर धोक लगाई. भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं जोधपुर संभाग प्रभारी भूपेंद्र सैनी के साथ मेहता पहुंचे. भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल भी साथ रहे. फर्स्ट इंडिया न्यूज़ से खास बातचीत में तीनों नेताओं ने बहुमत का भरोसा जताया.
भाजपा नेताओं ने कहा कि बहुमत के साथ नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बनाने का प्रयास है. शहर के विकास को लेकर विकास कार्यों को गति देने का दावा किया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में राजस्थान में हो रहे विकास कार्यों का हवाला दिया. भाजपा संगठन और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में निकायों में बोर्ड गठन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया. नगर निगम में 7 निर्दलीय पार्षदों के भाजपा के साथ आने के बाद पार्टी ने 52 पार्षदों के समर्थन का दावा किया, जबकि 100 सदस्यीय निगम में बहुमत आंकड़ा 51 का है.