जयपुरः सीएम भजन लाल शर्मा की अगुवाई में बीजेपी जयपुर के रामलीला मैदान से संदेश देगी. नारा होगा "लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ". केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पदयात्रा में शामिल होंगे. प्रदेश और जयपुर की बीजेपी ने पूरी ताकत लगाई है कार्यक्रम को सफल बनाने में.
कांग्रेस की रैली 1नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित हुई थी. देश के अलग अलग राज्यों के प्रमुख शहरों में पदयात्रा निकालकर बीजेपी SIR को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार कर रही. इसी कड़ी में दीपावली से ठीक पहले पांच नवंबर को जयपुर के रामलीला मैदान में सभा और फिर पदयात्रा का आयोजन किया जायेगा. तैयारियों को लेकर जयपुर की बीजेपी सक्रिय है.
लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान के तहत जयपुर में बीजेपी की पदयात्रा होगी. संख्याबल के तहत करीब 10हजार कार्यकर्ता जुटेंगे व्यापारियों को असुविधा ना हो इसलिए 5नवम्बर की सुबह सभा और पदयात्रा के आयोजन होंगे. सीएम भजन लाल शर्मा अति व्यस्त कार्यक्रमों के बीच जयपुर के आयोजन में रहेंगे रामलीला मैदान की सभा को संबोधित करने के बाद पदयात्रा में शामिल होंगे.
लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान के तहत देश के प्रमुख शहरों में हो रहे बीजेपी के कार्यक्रमों में एक केन्द्रीय नेता की मौजूदगी है. जयपुर के कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव होंगे शामिल. सभा को संबोधित करेंगे और सीएम के साथ पैदल चलेंगे. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और पार्टी के प्रमुख नेता और कार्यकर्ताओं की रहेगी मौजूदगी.