झुंझुनूं के मलसीसर में बना भाजपा का बोर्ड, लॉटरी से भाजपा प्रत्याशी पवन जीते, 10-10 की बराबरी पर रहे थे दोनों प्रत्याशी

झुंझुनूं के मलसीसर में बना भाजपा का बोर्ड, लॉटरी से भाजपा प्रत्याशी पवन जीते, 10-10 की बराबरी पर रहे थे दोनों प्रत्याशी

झुंझुनूं: झुंझुनूं के मलसीसर में भाजपा का बोर्ड बना है. लॉटरी से भाजपा प्रत्याशी पवन जीते है. 10-10 की बराबरी पर दोनों प्रत्याशी रहे थे. मलसीसर में भाजपा के भाग्य से बोर्ड बना. भाजपा के पवन कुमार ने कांग्रेस के प्रवीण को हराया. परिणाम में कांग्रेस 10,भाजपा 7 और निर्दलीय 3 पार्षद जीते थे.

झुंझुनूं के मलसीसर में बना भाजपा का बोर्ड: 
-लॉटरी से भाजपा प्रत्याशी पवन जीते
-10-10 की बराबरी पर रहे थे दोनों प्रत्याशी 
-मलसीसर में भाजपा का भाग्य से बना बोर्ड
-भाजपा के पवन कुमार ने कांग्रेस के प्रवीण को हराया
-परिणाम में कांग्रेस 10,भाजपा 7 और निर्दलीय 3 पार्षद जीते थे

आपको बता दें कि झुंझुनूं निकाय प्रमुख चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है. सुबह 10 बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर 2 बजे तक चलेगा. जिले के 18 निकायों में सभापति और अध्यक्ष पद के लिए आज  मतदान हो रहा है. सभी नवनिर्वाचित पार्षद मतदान कर रहे है. मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू होगी.दोपहर 3 बजे तक परिणाम आने की संभावना है. 

झुंझुनूं नगर परिषद में कांग्रेस के अब्दुल्ला अगवान और भाजपा के मनु धनखड़ आमने-सामने है. कहीं भाजपा-कांग्रेस की सीधी टक्कर तो कहीं त्रिकोणीय और बहुकोणीय मुकाबला है. बुहाना, मुकुंदगढ़ और चिड़ावा में निर्दलीय प्रत्याशी भी मुकाबले में है. मंड्रेला, पिलानी, सूरजगढ़ और विद्याविहार में भी निर्दलीय प्रत्याशियों की अहम भूमिका है. खेतड़ी में निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने के बाद आज 18 निकायों के प्रमुखों का फैसला होगा. मंगलवार को उपसभापति और उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन, मतदान और मतगणना होगी.