जयपुर : नवरात्रा में जयपुर के ऑटो बाजार में रौनक दिखाई दे रही है. नई गाड़ियों की खरीदारी के लिए कल भी दिनभर भीड़ रही. मोती डूंगरी गणेश मंदिर के बाहर नई गाड़ियों की कतारें देखने को मिली.
कार से लेकर बाइक-स्कूटी व व्यावसायिक वाहन तक की जमकर खरीदी गई. त्योहारी सीजन में नवरात्र के 10 दिनों में करीब 11 हजार नई कारें बिकने का अनुमान है. नवरात्र से बंपर शुरुआत के बाद धनतेरस-दीपावली पर ऑटो बाजार की नजर टिकी हुई है.
नवरात्रा में जयपुर के ऑटो बाजार में रौनक
-नई गाड़ियों की खरीदारी के लिए कल भी दिनभर रही भीड़
-मोती डूंगरी गणेश मंदिर के बाहर नई गाड़ियों की कतारें
-कार से लेकर बाइक-स्कूटी व व्यावसायिक वाहन तक की जमकर खरीद
-त्योहारी सीजन में नवरात्र के 10 दिनों में करीब11 हजार नई कारें बिकने का अनुमान
-नवरात्र से बंपर शुरुआत के बाद धनतेरस-दीपावली पर टिकी ऑटो बाजार की नजर