देश के 70% हिस्से में बादल छाए... 25 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, असम में बाढ़ से अब तक 5 की मौत

देश के 70% हिस्से में बादल छाए... 25 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, असम में बाढ़ से अब तक 5 की मौत

जयपुरः देश के 70% हिस्से में छाए बादल है. 25 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत समेत देश के 60% से ज्यादा हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना है. इस मानसून सीजन में देशभर में बारिश सामान्य से 24% कम हुई.     

असम में लगातार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति और गंभीर है राहत और बचाव कार्यों के लिए सेना तैनात की गई है. असम में बाढ़ से अब तक 5 की मौत और 57,100 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए है. अल नीनो का असर बरकरार रहेगा. जुलाई के पहले सप्ताह जैसी देशव्यापी बारिश दोबारा मिलने की उम्मीद कम है.