जयपुर: राजधानी जयपुर के मानसरोवर इलाके की ज्ञान आश्रम पुलिया पर छह महीने बाद वाहन चालकों का आवागमन बेहतर और सुगम होगा. जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से द्रव्यवती नदी पर यातायात की दृष्टि प्रमुख पुलियाओं को चौड़ा करने और उन्हें ऊंचा करने काम किया जा रहा है.
पहले महारानी फार्म स्थित पुलिया को ऊंचा व चौड़ा किया गया था. अब जेडीए गुर्जर की थड़ी को शिप्रा पथ मानसरोवर से सीधे जोड़ने वाली ज्ञान आश्रम पुलिया पर 20 सितंबर से काम शुरू करेगा. इसके लिए पुलिया पर आगामी छह माह के लिए यातायात बंद किया जाएगा. ऐसे में वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा.
तो करना होगा वैकल्पिक मार्गों का उपयोग:
-शहर के मानसरोवर इलाके में ज्ञान आश्रम पुलिया होगी चौड़ी
-जेडीए की ओर से बनाया जा रहा है हाई लेवल ब्रिज
-ब्रिज निर्माण के चलते पुलिया पर 20 सितंबर से यातायात रहेगा बंद
-आगामी छह महीनों के लिए यातायात रहेगा बंद
-ऐसे में गुर्जर की थड़ी से शिप्रा पथ जाने वाले कर सकेंगे उपयोग
-इस दिशा में जाने वाले वाहन गंगा जमुना पेट्रोल पंप मार्ग अथवा
-रिद्धि-सिद्धि मॉर्डन स्कूल मार्ग का कर सकेंगे उपयोग
-इसी तरह शिप्रा पथ से गुर्जर की थड़ी जाने वाले कर सकेंगे उपयोग
-इस दिशा में जाने वाले वाहन रिद्धि-सिद्धि मॉर्डन स्कूल मार्ग
-अथवा गंगा जमुना पेट्रोल पंप मार्ग का कर सकेंगे उपयोग
छह महीने बाद सफर होगा "सुहाना":
-छह महीने बाद वाहनों के लिए मिलेगी करीब 3 गुना चौड़ी पुलिया
-मानसरोवर स्थित ज्ञान आश्रम पुलिया होगी करीब तीन गुना चौड़ी
-जेडीए की ओर से 20 सितंबर काम किया जाएगा शुरू
-जेडीए इस योजना पर खर्च करेगा साढ़े आठ करोड़ रुपए
-पुलिया को मौजूदा साढ़े छह मीटर से किया जाएगा 21 मीटर चौड़ा
-अभी मौजूदा पुलिया की ऊंचाई है नदी के पैंदे से महज 2 मीटर
-जेडीए इसे बढ़ाकर करेगा नदी के पैंदे से साढ़े चार मीटर ऊंची
-यह पुलिया है मास्टर प्लान की अस्सी फीट सेक्टर रोड का हिस्सा
-यह पुलिया गुर्जर की थड़ी चौराहे को सीधे जोड़ती है
-सीधे मानसरोवर व उसके आगे के पूरे इलाके को जोड़ती है
-न्यू सांगानेर रोड,श्याम नगर,अजमेर रोड इलाके को जोड़ती है
-मानसरोवर,पत्रकार कॉलोनी व पृथ्वीराज नगर इलाके से जोड़ती है