जयपुर : जयपुर नगर निगम चुनाव की जंग जारी है. मतदान के तुरंत बाद कांग्रेस प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरु करेगी. बाड़ेबंदी के लिए कांग्रेस ने 150 कमरों का रिसोर्ट बुक कराया है. राजस्थान में ही प्रत्याशियों की कांग्रेस बाड़ेबंदी करेगी. विधायक और विधानसभा चुनाव प्रत्याशियों को उम्मीदवारों को लाने की जिम्मेदारी दी है.
कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी शुरू कर दी है. नतीजों से पहले कांग्रेस ने भी बाड़ेबंदी शुरू कर दी है. बाड़ेबंदी से पूर्व कांग्रेस ने प्रत्याशियों की बैठक ली. जिसके बाद संभावित विजयी प्रत्याशियों को बसों से अज्ञात स्थान ले जाया गया. जीत के संभावित चेहरों को एकजुट रखने की कांग्रेस ने कमान संभाली है. भीतरघात और क्रॉस वोटिंग की आशंका के बीच प्रत्याशियों की, घेराबंदी की जा रही है.
नतीजों से पहले ऑपरेशन रिजॉर्ट के जरिए सियासी समीकरण साधने की कवायद शुरू हो गई है. हर संभावित विजेता पर कांग्रेस की भी नजर है, संपर्क से लेकर मूवमेंट तक कड़ी निगरानी की जा रही है. 14 सितंबर को नगर निकाय चुनाव का जनादेश आएगा. नतीजों से पहले ही जोड़-तोड़ और सियासी रणनीति का दौर शुरू हो गया है. जबकि बीजेपी अपने सम्भावित विजयी प्रत्याशियों की कल ही बाड़ेबंदी कर दी है.