जयपुर: राजस्थान के 5 नगर निगमों के मेयर का फैसला आज होगा. दोपहर बाद पांचों नगर निगमों की सियासी तस्वीर साफ होगी. उदयपुर, बीकानेर, अलवर, पाली, अजमेर में मेयर पद के लिए चुनाव होगा. कुल 370 पार्षद मेयर का चुनाव करेंगे. साथ ही आज 273 नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के लिए भी मतदान होगा.
भाजपा-कांग्रेस दोनों ने अपने पार्षदों की बाड़ेबंदी कर रखी है. सुबह 10 बजे से मतदान शुरू होगा. राजस्थान के 309 निकायों में 32 अध्यक्षों का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है. 28 भाजपा, 2 कांग्रेस और 2 भाजपा समर्थित निर्दलीय अध्यक्ष निर्वाचित है. भरतपुर, भीलवाड़ा में भाजपा के मेयर का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है.
राजस्थान के 5 नगर निगमों के मेयर का फैसला आज:
-दोपहर बाद पांचों नगर निगमों की सियासी तस्वीर होगी साफ
-उदयपुर, बीकानेर, अलवर, पाली, अजमेर में मेयर पद के लिए होगा चुनाव
-कुल 370 पार्षद करेंगे मेयर का चुनाव
-साथ ही आज 273 नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के लिए भी होगा मतदान
-भाजपा-कांग्रेस दोनों ने अपने पार्षदों की कर रखी है बाड़ेबंदी
-सुबह 10 बजे से शुरू होगा मतदान
-प्रदेश के 309 निकायों में 32 अध्यक्षों का हो चुका निर्विरोध निर्वाचन
-28 भाजपा, 2 कांग्रेस और 2 भाजपा समर्थित निर्दलीय अध्यक्ष निर्वाचित
-भरतपुर, भीलवाड़ा में भाजपा के मेयर का हो चुका निर्विरोध निर्वाचन