देसूरी : पाली जिले के देसूरी में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई. चोथरा माता जी सड़क मार्ग की घटना बताई जा रही है. किशोर मांगीलाल भील घर का सामान लेने सेली बांध से देसूरी गया हुआ था.
बीच रास्ते में ट्रैक्टर की टक्कर से गम्भीर घायल हो गया था. जिसको राहगीरों की मदद से देसूरी उपजिला अस्पताल लाया. जहां डॉक्टरों ने हालत गम्भीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद हाई सेंटर रैफर किया.
लेकिन बीच रास्ते में किशोर ने दम तोड़ दिया. सूचना पर देसूरी पुलिस मौके पर पहुंची. परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की.