जयपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ बोले- हमारे देश की प्रतिभाओं का दुनिया मानती है लोहा

जयपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ बोले- हमारे देश की प्रतिभाओं का दुनिया मानती है लोहा

जयपुर: जयपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित हुआ. चौगान स्टेडियम में समारोह का आयोजन हुआ. समारोह में मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश की प्रतिभाओं का दुनिया लोहा मानती है. आज हर ग्राम पंचायत तक डिजिटल फाइबर नेटवर्क की पहुंच है. AI के माध्यम से भाषाओं की बाध्यता को खत्म कर दिया है. आज सूचना मिलना आसान है लेकिन वास्तविकता तक पहुंचना जरूरी है. मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि हमारी सरकार वीरता व साहस के साथ भविष्य का राजस्थान तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. आज पेपरलीक के माध्यम से नहीं, युवा अपनी योग्यता से नौकरी पा रहे है. 

कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि आज देश वासियों के दिल में तिरंगा लहरा रहा है. पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से जो संदेश देशवासियों को दिया वह अभूतपूर्व है. हमारे मन में सवाल उठता है जो आजादी हमें मिली उसके साथ क्या कर रहे है. स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में हमारे योद्दाओं ने सहादत दी. आज 2026 की पीढ़ी को भी देश निर्माण में योगदान देना होगा. देश की मजबूती के लिए हमारी युवा पीढ़ी को टेक्नोलॉजी से जुड़ना होगा.

समारोह में मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए कार्मिकों को सम्मानित किया गया. सामाजिक, संगीत, खेल, चिकित्सा सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया. जिला स्तर पर 37 लोगों को सम्मानित किया गया. सामाजिक क्षेत्र में इनाया खान, कुश शर्मा, डॉ. सुबेदार सिंह यादव, डॉ. सुभाष गोयल, प्रियंका यादव को सम्मानित किया. चिकित्सा क्षेत्र में सीनियर नर्सिंग अधिकारी हेमराज गुप्ता, वरिष्ठ आयुर्वेद कंपाउंडर भारत सिंह बांगर का सम्मान हुआ.