Ahmedabad Plane Crash: नौकरी से इस्तीफा देकर लंदन सेटल होने वाली थी डॉ. कोमी व्यास, हादसे में पूरा परिवार खत्म

गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान गुरुवार को टेक-ऑफ के कुछ ही समय बाद क्रैश हो गया. इस हादसे में अब तक 265 लोगों की मौत हो गई है. 
विस्तार में

अहमदाबाद : गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान गुरुवार को टेक-ऑफ के कुछ ही समय बाद क्रैश हो गया. इस हादसे में अब तक 265 लोगों की मौत हो गई है. 

इस विमान में बांसवाड़ा की डॉ. कोमी व्यास, प्रदीप जोशी, प्रद्युत जोशी, मिराया जोशी और नकुल जोशी भी सवार थे. उदयपुर के पेसिफिक हॉस्पिटल उमरड़ा के प्रबंधन ने बताया कि डॉ. कोमी व्यास ने एक महीने पहले यहां से जॉब छोड़कर अपने पति के साथ ही लंदन रहने के लिए जा रही थी.

 

कोमी व्यास के पति डॉक्टर प्रदीप जोशी लंदन में डॉक्टर थे. जिसके चलते वह अपने पूरे परिवार के साथ स्थायी रूप से वहीं बसने के लिए जा रहे थे. बता दें कि डॉ. कोमी व्यास मूलत: बांसवाड़ा की रहने वाली थीं.