जयपुर: राजस्थान के विभिन्न नगर निकायों (नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका) में अध्यक्ष, सभापति और मेयर पद के लिए मतदान होने के बाद कई जिलों में परिणाम सामने आने लग गए हैं. आपको बता दें कि राजस्थान में पांच नगर निगम सहित 273 नगरीय निकायों का मुखिया चुनने के लिए सोमवार सुबह 10 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई. जिसके बाद कई जगहों से परिणाम आ रहे है. बात करें झुंझुनूं जिले के मलसीसर की, तो यहां पर भाजपा का बोर्ड बना है. लॉटरी से भाजपा प्रत्याशी पवन जीते है. 10-10 की बराबरी पर दोनों प्रत्याशी रहे थे. मलसीसर में भाजपा के भाग्य से बोर्ड बना. भाजपा के पवन कुमार ने कांग्रेस के प्रवीण को हराया. परिणाम में कांग्रेस 10,भाजपा 7 और निर्दलीय 3 पार्षद जीते थे.
हनुमानगढ़ की नोहर नगरपालिका में हुआ बड़ा उलटफेर:
-लॉटरी से भाजपा की हाजन खातून टाक बनी पालिकाध्यक्ष
-मात्र 2 पार्षदों वाली भाजपा ने बनाया बोर्ड
-खातून टाक ने कांग्रेस के सुमित चाचाण को लॉटरी हराया
-खातून टाक और सुमित चाचाण को मिले बराबर 20-20 मत
-40 वार्डों में भाजपा के 2 और कांग्रेस के जीते थे 20 पार्षद
-18 निर्दलीयों के सहारे भाजपा को मिले 20 मत
-20 पार्षदों के बावजूद कांग्रेस नहीं जुटा सकी एक निर्दलीय पार्षद
-नोहर से कांग्रेस विधायक अमित चाचाण के भाई सुमित चाचाण की हुई हार
हनुमानगढ़ के गोलूवाला में बना बना भाजपा का बोर्ड:
-ताराचंद बावरी बने गोलूवाला नगरपालिका के अध्यक्ष
-ताराचंद बावरी को मिले 13 मत
-कांग्रेस के भोलाराम खटीक को मिले 12 वोट
-जबकि कांग्रेस के जीते हुए मात्र 10 ही पार्षद थे
-शहर में चर्चा-'यह दो वोट कांग्रेस को कौन डाल गया'
अजमेर के किशनगढ़ नगर परिषद में बना भाजपा का बोर्ड:
-भाजपा के राजकुमार बड़जात्या बने नगर परिषद् अध्यक्ष
-नगर परिषद सभापति पद के लिए मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद परिणाम घोषित
-OBC प्रदेश मंत्री युवा भाजपा नेता सुभाष चौधरी का बड़ा राजनीतिक कद
-भाजपा प्रत्याशी राजकुमार बड़जात्या को मिले 41 मत
-जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मोहित खंडेलवाल को 19 मत प्राप्त हुए
अजमेर की सावर नगरपालिका में बना भाजपा का बोर्ड:
-भाजपा की पद्मनी देवी गुर्जर बनी सावर नगरपालिका अध्यक्ष
-भाजपा की पद्मनी देवी को मिले 15 वोट
-कांग्रेस की पिंकी वर्मा को मिले 5 वोट
-सांवर नगरपालिका अध्यक्ष पद पर पद्मनी देवी गुर्जर रही विजय
-सांवर में पहली बार भाजपा का बार्ड बनने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
सीकर के लक्ष्मणगढ़ में कांग्रेस का बोर्ड बना:
-कांग्रेस के संजीव भानुका बने नगर पालिका अध्यक्ष
चूरू की रतनगढ़ नगर पालिका में बना भाजपा का बोर्ड:
-भाजपा के सुनील कुमार बने पालिकाध्यक्ष
-भाजपा के सुनील कुमार को मिले 30 वोट
-कांग्रेस के अजय कुमार को 15 मिले मत
-कुल 45 मतदाताओं ने किया अपने मत का प्रयोग
-निर्दलीय 8 मतों के साथ कांग्रेस का 1 प्रत्याशी ने किया भाजपा के पक्ष में मत
चूरू के सरदारशहर नगर परिषद में बना भाजपा का बोर्ड:
-भाजपा की अनीता वर्मा बनी नगर परिषद सभापति
-अनीता वर्मा को मिले 32 वोट, कांग्रेस की मोनिका सैनी को 23 वोट
-9 वोटों से भाजपा की अनीता वर्मा ने दर्ज की जीत
-जीत के बाद भाजपा खेमे में जश्न का माहौल
-सभापति चुनाव में भाजपा ने बिखरे गुटों को एकजुट कर बनाया बोर्ड
-राजेंद्र राठौड़ की रणनीति की भी चर्चा, भाजपा खेमे में एकजुटता का असर
-55 सदस्यीय परिषद में भाजपा के 25, कांग्रेस के 22 और 8 निर्दलीय पार्षद जीते थे
टोंक की टोडारायसिंह नगरपालिका में बना भाजपा का बोर्ड:
-भाजपा के संत कुमार जैन बने नगरपालिका अध्यक्ष
-अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जैन को मिले 28 मत
-वही कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण सैनी को मिले 7 वोट
-21मतों से जीत दर्ज कर संत कुमार जैन संभालेंगे नगर पालिका की कमान
-टोडारायसिंह नगर पालिका में भाजपा ने फहराया विजयी ध्वज
-वहीं कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त
-रिटर्निंग ऑफिसर जयंत कुमार ने संत कुमार जैन के विजय होने की आधिकारिक घोषणा
राजसमंद की नाथद्वारा नगरपालिका में बना भाजपा का बोर्ड:
-भाजपा के परेश सोनी बने नगरपालिका अध्यक्ष
-40 वार्डों वाली नगर पालिका में भाजपा के 20, कांग्रेस के 19 और 1 निर्दलीय थे पार्षद
-अध्यक्ष पद के चुनाव में परेश सोनी के पक्ष में 23 वोट पड़े
-जबकि जीत के लिए 21 वोटों का बहुमत था जरूरी
-भाजपा के 20 पार्षदों के साथ 3 अतिरिक्त वोट मिले
-जिसके बाद परेश सोनी ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की
श्रीगंगानगर की रायसिंहनगर नगरपालिका में बना भाजपा का बोर्ड:
-भाजपा के डॉ. मयंक कांत सिंगल बने पालिका अध्यक्ष
-भाजपा से डॉ. मयंक कांत सिंगल 14 वोट,कांग्रेस से अश्वनी शर्मा को 11 वोट
-वहीं भाजपा के बागी पूर्व पालिका अध्यक्ष मनीष कौशल को 9 वोट,1 वोट मिला नोटा को
-भाजपा की जीत पर कार्यकर्ता रायसिंहनगर में मना रहे जश्न
झालावाड़ की अकलेरा नगरपालिका में बना भाजपा का बोर्ड:
-भाजपा की याशिका मेवाड़ा बनी चेयरमैन
-35 वार्डों वाली नगरपालिका में अध्यक्ष पद को लेकर पार्षदों ने किया मतदान
-भाजपा के पक्ष में 25 पार्षद,कांग्रेस के पक्ष में 8 और 2 निर्दलीय पार्षदों ने किया मतदान
-जीत के बाद भाजपा खेमे में जश्न का माहौल
सवाईमाधोपुर की बौंली नगरपालिका में बना भाजपा का बोर्ड:
-भाजपा के रतनलाल गुर्जर बने नगरपालिका अध्यक्ष
-भाजपा प्रत्याशी को मिले 13 वोट
-कांग्रेस के उम्मेद शाह को मिले 12 वोट
-एक वोट से जीत के साथ भाजपा ने बनाया अपना बोर्ड
-भाजपा प्रदेश मंत्री सीताराम पोसवाल के पिता हैं रतनलाल गुर्जर
अलवर की लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका में बना बीजेपी का बोर्ड:
-बीजेपी की मीना गुप्ता बनी नगरपालिका की पहली चेयरमैन
-25 नव निर्वाचित पार्षदों ने किया मतदान
-मतगणना में बीजेपी की मीना गुप्ता को 19 व कांग्रेस की पायल भारद्वाज को मिले 6 मत
-रिटर्निंग ऑफिसर SDM मनीषा रेशम ने नव निर्वाचित चेयरमैन मीना गुप्ता को दिया निर्वाचन प्रमाण पत्र
-भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने मनाई जीत की खुशी
-भाजपा नेता बन्नाराम मीणा की रणनीति बीजेपी का बोर्ड बनाने में रही कारगर
दौसा की सिकराय नगरपालिका में बना भाजपा का बोर्ड:
-चेयरमैन पद पर भाजपा से कैलाश बैरवा 1 मत से जीते
-भाजपा को 13 और कांग्रेस को मिले 12 मत
चूरू के बीदासर में बना भाजपा का बोर्ड:
-भाजपा से सुमन बनी नगर पालिका की अध्यक्ष
-भाजपा को 19, कांग्रेस को 15, निर्दलीय को मिला 1 वोट
झुंझुनूं के डूंडलोद पालिका में बना बीजेपी का बोर्ड:
-भाजपा के सचिन सैनी जीते, कांग्रेस के मनफूल को हराया
-अध्यक्ष पद के लिए भाजपा 11 और कांग्रेस 9 वोट मिले
-निर्दलीयों के सहारे डूंडलोद में भाजपा ने बनाया बोर्ड
-20 पार्षदों के परिणाम आंकड़ों में कांग्रेस 8, बीजेपी 2 और 10 निर्दलीय थे
जयपुर की शाहपुरा नगर परिषद में भाजपा का बना बोर्ड:
-रविश खटाणा बने शाहपुरा नगर परिषद के सभापति
-12 निर्दलीय पार्षदों में से 8 ने दिया खटाना को वोट
-कुल 55 वोटों में से कांग्रेस की मेघा चौधरी को मिले 27 वोट
-बीजेपी के रविश खटाना मिले 28 वोट
-रविश एक वोट से हुए विजयीराजनीतिक ख़बरें पढ़ें
सिरोही के माउंट आबू में बीजेपी का परचम:
-भाजपा के सुनील आचार्य बने पालिका अध्यक्ष
-प्रदेश की सबसे धनी नगरपालिका माउंट आबू
-सुनील आचार्य को मिले कुल 19 वोट, कांग्रेस के यश शर्मा को मिले सिर्फ 6 मत
-भाजपा के 15 पार्षदों के साथ RLP के 1 और 2 निर्दलीय पार्षदों का मिला समर्थन
-कांग्रेस खेमे में भी क्रॉस वोटिंग, एक कांग्रेस पार्षद का वोट भाजपा के पक्ष में गया
-12 मतों के बड़े अंतर से सुनील आचार्य ने हासिल की जीत
नगर परिषद बांसवाड़ा में भाजपा का बोर्ड, मुकेश बने नगर परिषद के सभापति:
-कुल 60 पार्षदों में 37 वोट भाजपा के खाते में, कांग्रेस को 23 पार्षद का समर्थन
-भाजपा को 3 निर्दलीय और कांग्रेस को एक ने समर्थन में दिया वोट
करौली की सूरौठ नगर पालिका में भाजपा का कब्जा:
-भाजपा प्रत्याशी कमला देवी महावर बनीं चेयरमैन
-कांग्रेस प्रत्याशी सोमोती को मिले 9, भाजपा प्रत्याशी को मिले 11 मत
-भाजपा प्रत्याशी 2 मतों से विजयी
पाली के जैतारण में भाजपा का बना बोर्ड:
-भाजपा के भेणाराम गहलोत बने नगर पालिका नए चेयरमैन
-कांग्रेस के एक पार्षद ने भी भाजपा के पक्ष में किया मतदान
-क्रोसवोटिंग बना भाजपा कांग्रेस में चर्चा का विषय
झालावाड़ की डग नगरपालिका में बना कांग्रेस का बोर्ड:
-कांग्रेस की टीना नागर बनी नगरपालिका अध्यक्ष
-कांग्रेस के पक्ष में 14 वोट आए वही भाजपा के पक्ष में 6 वोट मिले
-कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर, गले लगकर कर दी बधाई
-कल होंगे उपाध्यक्ष को लेकर मतदान
कांग्रेस की ज्योति सोनी बनीं प्रतापगढ़ नगर परिषद की सभापति:
-सभापति चुनाव में ज्योति सोनी ने दर्ज की जीत
-40 सदस्यीय नगर परिषद में कांग्रेस को मिले 22 मत
-भाजपा की मनीषा जैन को मिले 18 मत, एक मत खारिज
-ज्योति सोनी की जीत से कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल
-नगर परिषद परिसर के बाहर कांग्रेस समर्थकों ने की जोरदार नारेबाजी
-जीत की खुशी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की जमकर आतिशबाजी
बीकानेर के नोखा से खबर:
-नोखा में CPM का नगरपालिका अध्यक्ष
-नोखा नगरपालिका को मिला नया अध्यक्ष
-बजरंग सोनी बने नगर पालिका अध्यक्ष
-बजरंग सोनी को मिले 32 वोट, भाजपा प्रत्याशी के खाते में आए 13 वोट
-45 पार्षदों ने किया अध्यक्ष का चुनाव
-जीत के बाद विकास मंच समर्थकों में जश्न का माहौल
-विकास मंच के नारायण झंवर की मेहनत रंग लाई
बारां के अंता नगरपालिका में चौथी बार बना कांग्रेस का बोर्ड:
-कांग्रेस के प्रदीप नागर 1 मत से हुए विजयी
-बीजेपी को रहना पड़ा 17 मतों पर संतुष्ट
-इसी के साथ अंता नगरपालिका में चौथी बार बना कांग्रेस का बोर्ड
-कांग्रेस के प्रदीप नागर बने अंता नगर पालिका चेयरमैन
बांसवाड़ा के गढ़ी से खबर:
-नगरपालिका प्रतापपुर गढ़ी में बना कांग्रेस का बोर्ड
-कांग्रेस को मिले 14 पार्षद का समर्थन
-वहीं भाजपा के पक्ष में 11 पार्षद ने किया मतदान
-भाजपा के एक पार्षद द्वारा क्रॉस वोटिंग करने का अंदेशा
-चुनाव में कांग्रेस को मिले थे 12 पार्षदों का समर्थन
-वहीं भाजपा को मिले थे 11 पार्षद
-दो निर्दलीय जीते थे जिसमें 1 भाजपा के समर्थन में तो 1 ने कांग्रेस के समर्थन में किया मतदान
दांतारामगढ़ : नगर पालिका से कांग्रेस के भंवरलाल कुमावत चुनाव जीते:
-कांग्रेस को 14 मत व भाजपा को 11 मत मिले
-भंवरलाल कुमावत ने कस्बेवासियों का आभार व्यक्त किया