अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से वैश्विक तेल बाजार में तेजी, होर्मुज स्ट्रेट से सप्लाई प्रभावित होने की फिर गहराई आशंका

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से वैश्विक तेल बाजार में तेजी, होर्मुज स्ट्रेट से सप्लाई प्रभावित होने की फिर गहराई आशंका

नई दिल्ली : अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से वैश्विक तेल बाजार में तेजी आ गई है. हमलों के बाद ऊर्जा आपूर्ति को लेकर निवेशकों की चिंता बढ़ी है. होर्मुज स्ट्रेट से सप्लाई प्रभावित होने की आशंका फिर गहराई है. ब्रेंट क्रूड साढ़े तीन फीसदी से अधिक उछलकर 78 डॉलर पार पहुंच गया है. अमेरिकी WTI क्रूड की कीमतों में भी करीब 3.5% की बढ़ोतरी हुई है.

अमेरिका के ईरान पर हमले लगातार जारी:
अमेरिका के ईरान पर हमले लगातार जारी हैं. ईरान ने की अमेरिकी सैन्य हमलों की कड़ी निंदा की है. तेहरान ने हमलों को संयुक्त राष्ट्र चार्टर का घोर उल्लंघन बताया. ईरान ने सैन्य कार्रवाई में सहयोग करने वालों को चेतावनी दी है. मस्कट वार्ता पर अमेरिकी दावों को पूरी तरह झूठा बताया. संयुक्त राष्ट्र से दोषियों को जवाबदेह ठहराने की मांग की है.

अमेरिकी हस्तक्षेप रहा तो बंद रहेगा होर्मूज :
इधर, होर्मूज को लेकर ईरान ने दो टूक कहा है कि अमेरिकी हस्तक्षेप रहा तो होर्मूज बंद रहेगा. साथ ही ईरान ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस स्थिति के बहाने नया सैन्य अभियान शुरू हुआ तो उसका कड़ा जवाब दिया जाएगा.

होर्मूज को लेकर अमेरिका का बड़ा दावा :
होर्मूज को लेकर अमेरिका ने बड़ा दावा किया. होर्मूज सभी देशों के वैध जहाजों के लिए खुला रहेगा. साथ ही अमेरिका ने सभी को यह भरोसा दिलाया कि जहाजों की सुरक्षित व निर्बाध आवाजाही को वह सुनिश्चित करेगा. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान पर आरोप लगाया. जहाजों को धमकाने, परेशान करने, मनमानी प्रतिबंधात्मक घोषणाएं लगाने आरोप लगाया.

अमेरिका द्वारा ईरान पर किए हमले के बाद एक्शन : 
अमेरिका द्वारा ईरान पर किए हमले के बाद ईरान ने एक्शन लेते हुए ईरान ने जॉर्डन, कुवैत, बहरीन व कतर पर हमला किया. अमेरिकी ठिकानों को यहां ईरान ने निशाना बनाया. हमलों को लेकर ईरान ने अधिकृत दावा भी किया. यह कार्रवाई अमेरिका द्वारा तटीय ठिकानों सहित संचार टावरों पर हमले के जवाब में की गई है.