दौसाः दौसा के बांदीकुई में बड़ा सड़क हादसा हुआ. जहां सड़क दुर्घटना में दो बच्चों समेत पिता की मौत हो गई. मुकुरपुरा चौराहे के पास की ये घटना है. नारायणी माता की ओर से बाइक पर पति-पत्नी समेत दो बच्चे आ रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी.
हादसे में गंभीर घायल सीता देवी को जयपुर रैफर किया गया है. शवों को उप जिला अस्पताल बांदीकुई की मोर्चरी में रखवाया गया है. निवासी अगावली गांव के बताए जा रहे है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त किया. वहीं कार सवार मौके से फरार हो गया.