जयपुर: RBI की मौद्रिक नीति से निवेशक अलर्ट मोड पर है. बुधवार को RBI की मौद्रिक नीति की घोषणा होगी. बैंकिंग/रियलिटी/ IT शेयरों में मुनाफा वसूली के साथ, भारतीय जीवन बीमा निगम के ऑफर फॉर सेल की भी बाजार की गिरावट में भूमिका रही है. कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, वैश्विक स्तर पर अनिश्चितताएं चल रही है.
विदेशी संस्थागत निवेशक-FII के सतर्क रुख ने भी शेयर बाजार में नरमी का माहौल बनाया है. BSE सूचकांक में आज टाटा समूह की ट्रेंट ने बाजी मारी है. शेयर टॉप पर रहा. NSE में आज अपोलो हॉस्पिटल के शेयरों का जलवा रहा. BSE में 1.15% बढ़कर 3070 रुपए पर ट्रेंट की क्लोजिंग हुई. NSE में 2.61% बढ़कर 9050 रुपए पर अपोलो हॉस्पिटल का शेयर बंद हुआ.
उधर, BSE में हिंदुस्तान यूनिलीवर और NSE में आज ग्रासिम में सर्वाधिक गिरावट रही. BSE में 1.70% घटकर 2084 रुपए पर हिंदुस्तान यूनिलीवर का भाव पहुंचा. NSE में 3.74% कम होकर 3138 रुपए ग्रासिम का शेयर रह गया. रियलिटी शेयरों में आई गिरावट से भी बाजार में मंगलवार को काफी कमजोरी रही.