नई दिल्ली : होर्मुज में UAE के 2 तेल टैंकरों पर ईरान का हमला हुआ है. हमले में एक भारतीय नाविक की मौत, 8 अन्य घायल हो गए हैं. UAE के टैंकर पर तैनात भारतीय की मौत हुई है. हमले में 8 नाविक घायल घायल हो गए हैं वहीं 4 गंभीर घायल हैं.
घायलों में 6 भारतीय, 2 यूक्रेनी नागरिक हैं. ईरानी क्रूज मिसाइल से हमले का दावा है. टैंकर मोंबासा और बहिया को निशाना बनाया गया है. इसको लेकर UAE ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन गलत हैं. वहीं ईरान ने कहा कि होर्मुज के असली गार्जियन हम हैं. ईरान ने ट्रंप के दावे का मजाक उड़ाया.
वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि होर्मुज का नियंत्रण हम अपने हाथ में लेंगे. होर्मुज की सुरक्षा का हमें भुगतान मिले. ईरान के साथ 11 घंटे बैठक हुई. ईरान को मुझसे अब कुछ नहीं मिलेगा. समझौता ईरान ने तोड़ा है. ट्रंप ने जहाजों पर 20% टोल की बात की थी.