जस्टिस केआर श्रीराम होंगे राजस्थान हाईकोर्ट के 43वें मुख्य न्यायाधीश, आज अपराह्न 4 बजे राजभवन में आयोजित होगा शपथ ग्रहण समारोह

जस्टिस केआर श्रीराम राजस्थान हाईकोर्ट के 43वें मुख्य न्यायाधीश होंगे. नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस केआर श्रीराम आज शपथ लेंगे.  राजभवन में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.  
विस्तार में

जयपुर : जस्टिस केआर श्रीराम राजस्थान हाईकोर्ट के 43वें मुख्य न्यायाधीश होंगे. नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस केआर श्रीराम आज शपथ लेंगे.  राजभवन में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.  

आज अपराह्न 4 बजे राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह होगा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे. डिप्टी सीएम दीया कुमारी, डॉ.प्रेमचंद बैरवा समेत मंत्रिमंडल उपस्थित रहेगा. सभी हाईकोर्ट जस्टिस, ब्यूरोक्रेट्स समेत न्यायिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.