जस्टिस केआर श्रीराम होंगे राजस्थान हाईकोर्ट के 43वें मुख्य न्यायाधीश, 21 जुलाई को लेंगे शपथ

जस्टिस केआर श्रीराम राजस्थान हाईकोर्ट के 43वें मुख्य न्यायाधीश होंगे. नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्रीराम 21 जुलाई को शपथ लेंगे. राजभवन में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. 21 जुलाई सोमवार को अपराह्न 4 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा. 
विस्तार में

जयपुरः जस्टिस केआर श्रीराम राजस्थान हाईकोर्ट के 43वें मुख्य न्यायाधीश होंगे. नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्रीराम 21 जुलाई को शपथ लेंगे. राजभवन में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. 21 जुलाई सोमवार को अपराह्न 4 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा.  

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे. डिप्टी सीएम दीया कुमारी,डॉ.प्रेमचंद बैरवा समेत मंत्रिमंडल उपस्थित रहेगा.