महापौर पद चुनाव के लिए नामांकन का अंतिम दिन, भाजपा की ओर से सुनील कोठारी तो कांग्रेस से सुनीता मावर ने भरा नामांकन

महापौर पद चुनाव के लिए नामांकन का अंतिम दिन, भाजपा की ओर से सुनील कोठारी तो कांग्रेस से सुनीता मावर ने भरा नामांकन

जयपुरः आज महापौर पद चुनाव के लिए नामांकन का अंतिम दिन. आज महापौर पद के लिए 4 नामांकन आए. भाजपा की ओर से सुनील कोठारी ने नामांकन भरा. वहीं कांग्रेस की ओर से सुनीता मावर ने नामांकन भरा. कांग्रेस से पार्षद सुनीता मेठी ने निर्दलीय रूप में नामांकन भरा. 

वहीं दशरथ अटल ने भी निर्दलीय रूप में नामांकन भरा. 21 तारीख को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 22 तारीख नामांकन वापसी का अंतिम दिन है. 25 तारीख को महापौर पद के लिए मतदान होगा. इसी दिन महापौर पद के परिणाम की घोषणा होगी.