राजस्थान के मानसून से जुड़ी ताजा अपडेट, पश्चिम राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्र के कुछ हिस्सों से विदा हुआ मानसून

राजस्थान के मानसून से जुड़ी ताजा अपडेट, पश्चिम राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्र के कुछ हिस्सों से विदा हुआ मानसून

जयपुरः प्रदेश के मानसून से जुड़ी ताजा अपडेट सामने आई है. पश्चिम राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्र के कुछ हिस्सों से मानसून विदा हुआ है. मानसून के विदा होने की सामान्य तारीख 17 सितंबर है. लेकिन सामान्य से दो दिन बाद मानसून विदा हुआ.    

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा रामगढ़, मोहनगढ़, फलौदी, खाजूवाला से होकर गुजर रही. अगले 3-4 दिनों के दौरान राजस्थान के कुछ और हिस्सों में पंजाब और सौराष्ट्र सहित कच्छ के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे के क्षेत्रों से वापसी के लिए अनुकूल परिस्थितियां है.