राजस्थान के 472 सरकारी स्कूलों को बड़ी सौगात, भवन निर्माण और मरम्मत के लिए 401.3 करोड़ रुपए स्वीकृत

राजस्थान के 472 सरकारी स्कूलों को बड़ी सौगात, भवन निर्माण और मरम्मत के लिए 401.3 करोड़ रुपए स्वीकृत

जयपुरः राजस्थान के 472 सरकारी स्कूलों को बड़ी सौगात मिलेगी. भवन निर्माण और मरम्मत के लिए 401.3 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए है. 261 प्राथमिक स्कूलों को मिलेंगे 41-41 लाख रुपए, 128 उच्च प्राथमिक स्कूलों के लिए 65-65 लाख स्वीकृत. 83 उच्च माध्यमिक स्कूलों को 2.54-2.54 करोड़ का बजट है. फर्नीचर, लैब, स्मार्ट क्लास और बिजली-पानी भी शामिल है. कोटा संभाग के 126 स्कूलों को भी बजट मिलेगा. अब तक स्कूल भवनों के लिए 3 हजार करोड़ रुपए स्वीकृत.    

सरकारी स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. बारां, बूंदी, झालावाड़ और कोटा के स्कूलों को बजट स्वीकृत. झालावाड़ के 84, बारां के 27 स्कूल सूची में शामिल है. बूंदी के 12 और कोटा के 3 स्कूलों को बजट मिलेगा. बारां के स्कूलों के लिए 41 लाख से 2.54 करोड़ तक स्वीकृति. कोटा के मंदानीय, गुंदी और मंडली स्कूल भी सूची में शामिल है. भवन, फर्नीचर, लैब और स्मार्ट क्लास पर बजट खर्च होगा. सरकार का लक्ष्य कोई भी विद्यालय भवन विहीन नहीं रहे.