राजस्थान में मानसून एक्टिव, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट... गरज-चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी

राजस्थान में मानसून एक्टिव, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट... गरज-चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी

जयपुरः राजस्थान में मानसून एक्टिव हो गया है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. जयपुर सहित 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. गरज-चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है. 40 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. जयपुर, दौसा, टोंक, नागौर, डीडवाना-कुचामन, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, जैसलमेर और बाड़मेर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. तेज मेघगर्जन, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.      

पाली, सिरोही, जालोर, भीलवाड़ा, राजसमंद, ब्यावर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, अलवर, कोटपूतली-बहरोड, खैरथल-तिजारा, डीग, अजमेर, सलूंबर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, फलौदी, बालोतरा और जोधपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है. 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. धूलभरी आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है.