जयपुर : राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज 20 अगस्त से होगा. राज्यपाल की मंजूरी के बाद विधानसभा सचिवालय से सत्र बुलाने की अधिसूचना जारी हुई है. 16वीं राजस्थान विधानसभा के षष्ठम सत्र में सरकार कई अहम विधेयक पेश कर सकती है.
लोकसभा से पारित एंटी पेपरलीक बिल के अनुरूप राज्य स्तर पर कानूनी प्रावधान, नगरीय विकास, स्थानीय स्वशासन और राजस्व से जुड़े संशोधन विधेयक शामिल हो सकते हैं. अनुपूरक अनुदान मांगें और विभागीय संशोधन विधेयक भी सदन में लाए जा सकते हैं.
समान नागरिक संहिता (UCC) से संबंधित प्रस्तावित विधेयक भी सदन में लाया सकता है. आगामी पंचायत और निकाय चुनावों से पहले सत्तापक्ष-विपक्ष दोनों के लिए अहम है. विधानसभा सचिवालय ने सुचारु संचालन के लिए प्रशासनिक-तकनीकी तैयारियां की शुरू हो गई हैं. हालांकि राज्य सरकार की ओर से अभी तक सत्र का विस्तृत विधायी एजेंडा जारी नहीं हुआ.