मेड़ता सिटी में नागौर ऑटोमोबाइल के नए शोरूम की भव्य ओपनिंग, वीरेंद्र चौधरी बोले- करीब 300 लोगों को मिला रोजगार

नागौरः मेड़ता सिटी में नागौर ऑटोमोबाइल के नए शोरूम की भव्य ओपनिंग की गई. नागौर ऑटोमोबाइल के 30 साल पूरे हो गए है. साथ ही तीन पीढ़ियों का सफर जारी है. इस अवसर पर वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि करीब 300 लोगों को रोजगार मिला. संस्था का सालाना कारोबार करीब 400 करोड़ रुपए बताया. डॉ. सहदेव चौधरी फाउंडेशन के जरिए समाजसेवा भी जारी है. 

मेड़ता में नए शोरूम के साथ कारोबार विस्तार का नया अध्याय है. नए शोरूम से ऑटोमोबाइल कारोबार को और विस्तार मिलेगा. वहीं यशस्वी चौधरी ने कहा कि सफर कारोबार नहीं, विश्वास और जुड़ाव का है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में तीन पीढ़ियां सेवाएं दे रही हैं. 

अमन मलिक ने कहा कि ग्राहकों को सुनना और समझना बेहद जरूरी है. ग्राहकों की जरूरत समझने के बाद ही बेहतर प्रोजेक्ट तैयार होते हैं. महिंद्रा और नागौर ऑटोमोबाइल का बेहतरीन संगम. नागौर ऑटोमोबाइल सेवा भाव के साथ काम करने वाली कंपनी है. मेड़ता में नए शोरूम के साथ महिंद्रा-नागौर ऑटोमोबाइल की साझेदारी को नया विस्तार मिला है. 

मेड़ता सिटी में महिंद्रा के नए शोरूम से ऑटोमोबाइल सेक्टर को नई सौगात मिली है. महिंद्रा के नेशनल सेल्स हेड अमन मलिक का विजेन्द्र चौधरी स्वागत ने किया. जोनल सेल्स हेड पंकज देशमुख का वीरेंद्र चौधरी ने अभिनंदन किया. संत-महंतों को शॉल भेंट कर सम्मान किया. महंत ओमदास महाराज का राम करण लटियाल ने स्वागत किया. महंत रामनिवास महाराज का हरीश मिर्धा ने अभिनंदन किया.