राजस्थान निकाय चुनाव... अध्यक्ष पद के नामांकन पूरे, 872 उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद के लिए भरे नामांकन

राजस्थान निकाय चुनाव... अध्यक्ष पद के नामांकन पूरे, 872 उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद के लिए भरे नामांकन

जयपुरः राजस्थान निकाय चुनाव-अध्यक्ष पद के नामांकन पूरे हो गए है. 305 निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 989 नामांकन फॉर्म दाखिल किए गए. 872 उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरे. नामांकन के दूसरे दिन ही 958 फॉर्म आए, 845 उम्मीदवार है कुल नामांकनों में करीब 97% नामांकन दूसरे दिन दाखिल हुए. झुंझुनूं सबसे आगे-अध्यक्ष पद के लिए 53 उम्मीदवार, सीकर में 45, जयपुर में 40, भीलवाड़ा में 39 उम्मीदवार, नागौर 35, श्रीगंगानगर-चूरू 33-33, पाली 31 उम्मीदवार है.     

संगरिया में सबसे ज्यादा 9 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा. धौलपुर नगर परिषद में 8, श्रीगंगानगर नगर परिषद में 7 उम्मीदवार, 12 निकायों में अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ 1-1 उम्मीदवार का आंकड़ा है. 15 सितंबर को 27, 16 सितंबर को 845 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा. 989 नामांकन फॉर्म के मुकाबले 872 उम्मीदवार-117 फॉर्म अतिरिक्त. अध्यक्ष पद के नामांकन का आंकड़ा आयोग के ST Format-20 में जारी किया.