नई दिल्लीः सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारत को बदनाम कर रही है. कांग्रेस अराजकता फैला रही है. राहुल गांधी का हवा-हवाई प्रदर्शन है खुद को संविधान से ऊपर मानते हैं. राहुल गांधी संविधान नहीं मानते है.
अनुराग ठाकुर ने कहा कि उनको तथ्यों का पता नहीं है. आरोप लगाते हैं फिर कोर्ट में माफी मांगते हैं. राहुल गांधी 99 चुनाव हार चुके हैं, EC पर आरोप लगाए लेकिन प्रमाण नहीं दिए. ठाकुर ने कहा कि आरोपों की राजनीति बंद करिए,सबूत लाइए. राहुल गांधी को केवल आरोप लगाने के बजाय अपने दावों के समर्थन में सबूत पेश करने चाहिए.
राहुल को कानून और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना चाहिएः
कांग्रेस पहले भी चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाती रही है और अब बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग कर रही है. राहुल गांधी चुनाव आयोग पर लगातार सवाल उठा रहे हैं. लेकिन अपने आरोपों के समर्थन में ठोस सबूत नहीं दे रहे हैं. राहुल को कानून और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना चाहिए.