जयपुर : पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिस मुख्यालय ने भरतपुर रेंज IG से पूरी रिपोर्ट मांगी है. आईजी को घटनास्थल पर जाने के भी निर्देश दिए हैं. आज ही भरतपुर रेंज आईजी पुलिस मुख्यालय को अपनी रिपोर्ट भेजेंगी. इसके बाद PHQ आगे की कार्रवाई को लेकर फैसला लेगा.
वहीं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने इसको लेकर कहा कि खनन विवाद के चलते पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना जी की लाठी-पत्थरों से हमला कर हत्या किए जाने की खबर बेहद चिंताजनक है. यह घटना प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती है। इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.
आपको बता दे कि जानलेवा हमले में घायल भड़ाना को कल देर रात SMS अस्पताल लाया गया था. लेकिन गंभीर हालत में SMS अस्पताल लाते समय रास्ते में ही दम टूट गया. वैर के पास की घटना बताई जा रही है. जहां 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर मौजूद भड़ाना पर हमला किया.