नई दिल्लीः बिहार में परिसीमन का नया फॉर्मूला है. 50% से अधिक SC-ST और OBC आबादी वाले गांव में पंचायत मुख्यालय बनेगा. पंचायती राज विभाग की अधिसूचना के बाद जिले में पंचायतों के नए परिसीमन की तैयारी तेज हो गई है. जल्द ही पंचायतों की सीमाओं का पुनर्निर्धारण शुरू होगा.
इस बार परिसीमन राजस्व गांवों और वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर किया जाएगा. प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक गांव की आबादी, राजस्व गांव की स्थिति तथा भौगोलिक संतुलन को ध्यान में रखा जाएगा. परिसीमन का कार्य संबंधित प्रखंड के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र से शुरू होकर दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र तक क्रमवार किया जाएगा.