SMS समेत दूसरे अस्पतालों में बदलेगा OPD समय, जारी हुए आदेश, जानें कब से होगा शुरू

जयपुरः SMS समेत दूसरे अस्पतालों में OPD का समय बदलेगा. शीतकालीन व्यवस्था के तहत 1 अक्टूबर से OPD समय बदलेगा. 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह 9 बजे से OPD शुरू होगी. सामान्य दिनों में दोपहर 3 बजे तक  OPD चलेगी. 

जिसको लेकर SMS अस्पताल अधीक्षक डॉ.सुशील भाटी ने आदेश जारी किए. रजिस्ट्रेशन का काम सुबह 8.30 बजे से शुरू होगा, दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगा. रविवार और राजपत्रित अवकाश के दिन दो घंटे OPD चलेगी. सुबह 9 बजे से 11 बजे तक OPD संचालित होगी.