अजमेर: अजमेर में ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा किया. गगवाना पुलिया पर मिले शव के मामले में बड़ा खुलासा किया. टैक्सी चालक श्रीकांत तिवारी की हत्या का मामला. हत्या के आरोप में गाजियाबाद से 2 आरोपीयों को गिरफ्तार किया. आरोपी कौशल सिंह और सूरज सिंह पुलिस के हत्थे चढ़े. पुलिस के अनुसार लूट के इरादे से हत्या की गई थी.
हत्या के बाद वारदात को एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश की गई. कार को पिकअप से टकराकर हादसा दिखाने का प्रयास किया. पुलिस CCTV और तकनीकी साक्ष्यों के जरिए आरोपियों तक पहुंची. गेगल थाना पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है. SP हर्षवर्धन अग्रवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया.